Page Loader
IPL 2025 नीलामी: युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा
IPL 2025: युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा

IPL 2025 नीलामी: युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा

Nov 24, 2024
05:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स (PBKS) ने खरीदा है। वह लीग के सबसे महंगे भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। चहल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रिटेन नहीं किया था। यह खिलाड़ी रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) का भी हिस्सा रहा है।

करियर

कैसा रहा है चहल का IPL करियर?

चहल IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर खुद को साबित करना चाहेंगे। उन्होंने अब तक 160 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 22.44 की उम्दा औसत के साथ 205 विकेट झटके हैं। उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का रहा है। चहल ने IPL 2024 में 18 विकेट लिए थे। इस खिलाड़ी ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

टीम

पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन 

नीलामी से पहले PBKS ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के रूप में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। PBKS ने अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, सैम कर्रन, जितेश शर्मा, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके चौंका दिया था। हालांकि, अब वह अर्शदीप को 18 करोड़ रुपये में टीम में ले आए हैं। बता दें कि PBKS ने शशांक को 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।