Page Loader
IPL 2025 नीलामी: मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा 
मिचेल स्टार्क IPL 2024 में अच्छे लय में थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा 

Nov 24, 2024
04:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा है। इस स्टार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेन नहीं किया था। IPL 2024 में स्टार्क 24.75 करोड़ रुपये में बिके थे। वह उस समय IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

करियर

कैसा रहा है स्टार्क का IPL करियर?

स्टार्क IPL 2025 में एक बार अपनी तेज गेंदबाजी से क्रिकेट फैंस का दिल जीतना चाहेंगे। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 41 मैच खेले हैं। इस दौरान 22.29 की औसत और 8.20 की इकॉनमी रेट के साथ 51 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा है। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 17 विकेट लिए थे।

टीम

इन खिलाड़ियों को दिल्ली ने किया है रिटेन 

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये)और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। DC की टीम ने सबको चौंकाते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया था। पंत इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 से खेल रहे थे। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए थे।