Loading...
IPL में बड़ा फेरबदल, CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों के ट्रेड पर बनी सहमति
खलील अहमद अब SRH की टीम का हिस्सा होंगे (फाइल तस्वीर)

IPL में बड़ा फेरबदल, CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों के ट्रेड पर बनी सहमति

Nov 05, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 4 खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा हो गया है। इस समझौते के तहत लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स CSK से जुड़ेंगे। वहीं, खलील अहमद और नाथन एलिस SRH की टीम में शामिल होंगे। दोनों फ्रेंचाइजी ने आगामी संस्करण की तैयारियों के मद्देनजर खिलाड़ियों की अदला-बदली पर सहमति जताई है। 16 दिसंबर को गोवा में IPL 2027 के लिए नीलामी होनी है।

पैसे

खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे? 

इस ट्रेड में लिविंगस्टोन को CSK ने 6 करोड़ रुपये की नई कीमत पर अपने साथ जोड़ा है।

उन्हें SRH ने मूल रूप से 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा कीमत पर CSK से जुड़े हैं।

दूसरी ओर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील 4.8 करोड़ रुपये और नाथन एलिस 2 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा कीमत पर SRH की टीम का हिस्सा बने हैं।

पहले

पहले भी SRH के लिए खेल चुके हैं खलील 

खलील की SRH में वापसी हो रही है। वह 2018 से 2021 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2025 में उन्होंने CSK के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए थे।

हालांकि, IPL 2026 में वह CSK के लिए सिर्फ 5 मुकाबले खेल सके थे। इसके बाद दाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था।

ADVERTISEMENT

सत्र

लिविंगस्टोन का पिछला सत्र अच्छा नहीं गया था

33 साल के लिविंगस्टोन के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था। उन्होंने पहले 2 मुकाबलों में सिर्फ 15 रन बनाए थे।

इसके बाद उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर होना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें IPL 2025 के बाद रिलीज कर दिया था, जिसके बाद SRH ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था।

RCB ने पिछली बड़ी नीलामी में लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ADVERTISEMENT

मजबूत

एलिस के आने से मजबूत होगी SRH की गेंदबाजी 

एलिस अपनी गेंदबाजी में विविधता और पारी के आखिरी ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

टी-20 क्रिकेट में उनके पास अच्छा अनुभव है। वह डेथ ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी और विविधतापूर्ण गेंदों से बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करते हैं।

उनके टीम में शामिल होने से SRH का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। इस खिलाड़ी ने 17 IPL मुकाबलों में 28.73 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/30 का रहा है।

ADVERTISEMENT