Loading...
IPL 2027: SRH ने ट्रैविस हेड को कर दिया रिलीज, इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
IPL 2027 से पहले SRH ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

IPL 2027: SRH ने ट्रैविस हेड को कर दिया रिलीज, इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

Nov 17, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी अपने कई खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा हैं, वहीं कई खिलाड़ी टीम में नहीं दिखेंगे। इनमें ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी शामिल हैं जो अब चेन्नई सपुरकिंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आइए SRH की पूरी टीम पर एक नजर डाल लेते हैं।

सूची

SRH ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

रिटेन खिलाड़ी: खलील अहमद (ट्रेड), नाथन एलिस (ट्रेड), टी नटराजन (ट्रेड), स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, आरएस अम्ब्रिश, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा।

रिलीज खिलाड़ी: लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड), हर्षल पटेल (ट्रेड), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड), जीशान अंसारी (ट्रेड), ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी और डेविड पेन।

ट्रेड

SRH ने कई खिलाड़ियों का किया ट्रेड

SRH ने IPL 2027 से पहले कई बड़े ट्रेड किए हैं। लिविंगस्टोन 6 करोड़ और जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में CSK भेजा है।

खलील अहमद को SRH ने 4.8 करोड़ और नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में लिया है।

टी नटराजन को SRH ने DC से 5 करोड़ में ट्रेड किया है, जबकि जीशान अंसारी को DC ने 40 लाख रुपये में शामिल किया है।

हर्षल पटेल को GT ने 4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

IPL 2026 में ऐसा रहा था SRH का प्रदर्शन

IPL 2026 में SRH ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें टीम को 9 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

टीम ने 18 अंकों और +0.524 के NRR के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था।

हैदराबाद ने लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम खिताब जीतने में नाकाम रही थी और उसका अभियान प्लेऑफ में समाप्त हुआ था।

ADVERTISEMENT