IPL 2027: LSG के गेंदबाजों को ट्रेड के जरिए लेना चाहती है RR- रिपोर्ट
क्या है खबर?
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ट्रेड पर सहमति बनी थी। अब खबर है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। इस प्रस्तावित डील के तहत 3 या 4 खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
ट्रेड
LSG का तेज गेंदबाज और स्पिनर हो सकता है RR में शामिल
क्रिकबज के मुताबिक, RR खास तौर पर एक ऐसे तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है, जिसका पिछला सीजन LSG के साथ काफी सफल रहा था।
इस प्रस्तावित ट्रेड में तेज गेंदबाज के साथ-साथ LSG के एक स्पिनर को भी शामिल किया जा सकता है।
खबर के अनुसार, बातचीत पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कमजोरी
RR बदले में 1 या 2 खिलाड़ी देगी
IPL 2026 में बल्लेबाजी विभाग में LSG की कमजोरी रही थी और वे इस अदला-बदली के तहत अपने एक गेंदबाज को जाने देने के लिए तैयार हैं।
दूसरी ओर RR के पास कई बल्लेबाज और ऑलराउंडर के विकल्प मौजूद हैं और वह ट्रेड के रूप में इनमें से एक या दो खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए तैयार हैं।
इसमें एक बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर के होने की भी संभावना है।
नवंबर
रिटेंशन की डेडलाइन 17 नवंबर तक बढ़ा दी गई
इस बीच IPL ने आगामी IPL 2027 नीलामी के लिए टीमों को अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट को अंतिम रूप देने की समय-सीमा बढ़ा दी है।
नई तारीख 17 नवंबर है, जो मूल समय-सीमा 15 नवंबर से 2 दिन बाद है।
समय-सीमा बढ़ाए जाने से फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने के लिए अधिक समय मिल गया है।
यह बदलाव 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली छोटी नीलामी से पहले किया गया है।
ट्रेड
CSK और SRH के बीच हुआ है ट्रेड
CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा हो गया है। इस समझौते के तहत पिछले सीजन में SRH का हिस्सा रहे लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स CSK से जुड़ेंगे।
वहीं, खलील अहमद और नाथन एलिस SRH की टीम में शामिल होंगे।
दोनों फ्रेंचाइजी ने आगामी संस्करण की तैयारियों के मद्देनजर खिलाड़ियों की अदला-बदली पर सहमति जताई है।
खलील की SRH में वापसी हो रही है। वह 2018 से 2021 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।