Loading...
IPL 2027: PBKS ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए किन्हें किया रिटेन
IPL 2027 के लिए PBKS ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

IPL 2027: PBKS ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए किन्हें किया रिटेन

Nov 17, 2026
07:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2027 की नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में PBKS का पिछले संस्करण कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में टीम ने आगामी संस्करण में खिताब जीतने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। आइए टीम में रिटेन किए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

रिटेन

PBKS ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

रिटेन किए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (ट्रेड से MI से आए), श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक और यश ठाकुर।

रिलीज किए खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह (ट्रेड से MI गए), लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, नेहाल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

जानकारी

PBKS ने हार्दिक पांड्या के बदले अर्शदीप सिंह को किया ट्रेड

PBKS और MI के बीच नीलामी से पहले बड़ा खिलाड़ी एक्सचेंज हुआ। हार्दिक को PBKS ने MI से ट्रेड किया है, जबकि अर्शदीप को MI ने लिया है। हार्दिक की नई फीस 18 करोड़ रुपये है, जबकि अर्शदीप भी 18 करोड़ रुपये में गए हैं।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

IPL 2026 में ऐसा रहा था PBKS का प्रदर्शन

IPL 2026 में PBKS ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें टीम को 7 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच बेनतीजा रहा।

पंजाब ने 15 अंकों और +0.309 के NRR के साथ अंक तालिका में 5वां स्थान हासिल किया। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

शुरुआत में PBKS ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में टीम लगातार कई मैच हारकर शीर्ष-4 में जगह नहीं बना सकी थी।

ADVERTISEMENT