Loading...
IPL 2027: मोहम्मद शमी RR से खेलेंगे, सैम कर्रन की नई टीम होगी LSG - रिपोर्ट
IPL 2027 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहेंगे मोहम्मद शमी

IPL 2027: मोहम्मद शमी RR से खेलेंगे, सैम कर्रन की नई टीम होगी LSG - रिपोर्ट

Nov 16, 2026
10:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए रिटेंशन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली पर सहमति बनी है। इसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम सिद्धार्थ RR में शामिल होंगे, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन LSG का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाज हर्षल पटेल 4 करोड़ रुपये की नकद सौदे में गुजरात टाइटंस (GT) में शामिल होंगे।

मजबूती

RR की गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती

पिछले सीजन में RR को पावरप्ले में 10.14 की इकॉनमी से रन लुटाने की कमजोरी से जूझना पड़ा था।

अब शमी के आने से RR की गेंदबाजी मजबूत होगी और उनकी जोड़ी जोफ्रा आर्चर के साथ नजर आ सकती है।

शमी ने IPL 2026 में LSG के लिए 13 मैचों में 9 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए थे।

वहीं, 28 वर्षीय स्पिनर सिद्धार्थ भी RR से जुड़ेंगे, जिन्होंने अपने IPL करियर के 9 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

विकल्प

LSG को मिला ऑलराउंडर और कप्तानी का विकल्प

चोट के कारण IPL 2026 से बाहर रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर कर्रन अब पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बाद अपनी तीसरी टीम LSG के लिए खेलेंगे।

ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लौटने के बाद LSG को एक नए कप्तान की तलाश है।

ऐसे में IPL 2024 में PBKS की कप्तानी कर चुके कर्रन अब एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के साथ कप्तानी की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

बदलाव

4 करोड़ रुपये में GT से जुड़ेंगे हर्षल

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, SRH और GT के बीच हर्षल के लिए 4 करोड़ रुपये की नकद सौदा हुआ है।

SRH ने हर्षल को 2025 की नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने IPL 2025 के 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे, लेकिन IPL 2026 में वह 5 मैचों में कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

वह अब तक 124 मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं और GT उनकी 5वीं टीम होगी।

ADVERTISEMENT

रिटेंशन

रिटेंशन की आखिरी तारीख है 17 नवंबर

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा करनी है।

BCCI ने पहले यह तारीख 15 नवंबर रखी थी, लेकिन भारत-न्यूजीलैंड वनडे के कारण इसे 2 दिन आगे बढ़ा दिया गया।

इस बार मिनी नीलामी में खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई तय सीमा नहीं है।

प्रत्येक टीम का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये है। एक टीम में 8 विदेशियों समेत अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT