IPL 2027: LSG ने कई बड़े खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए किन्हें रखा बरकरार
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपने खराब प्रदर्शन से परेशान रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2027 में सफलता हासिल करने के लिए टीम में बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कप्तान ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी समेत कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम प्रबंधन ने भविष्य की योजनाओं के चलते यह बड़ा कदम उठाया है। आइए पूरी सूची जानते हैं।
रिटेन
LSG ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज
रिटेन किए खिलाड़ी: कुलदीप यादव (ट्रेड), सैम कर्रन (ट्रेड), अब्दुल समद, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, अर्जुन तेंदुलकर और मयंक यादव।
रिलीज किए खिलाड़ी: ऋषभ पंत (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), मैथ्यू ब्रीट्जके, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी।
जानकारी
LSG ने पंत के बदले कुलदीप को लिया, शमी को भी किया ट्रेड
पंत को LSG ने DC से ट्रेड किया है। इसके बदले कुलदीप को 13.50 करोड़ रुपये में लिया है। LSG ने शमी को 8 करोड़ और एम सिद्धार्थ को 75 लाख रुपये में RR को देकर 2.4 करोड़ रुपये में सैम कर्रन को लिया है।
प्रदर्शन
IPL 2026 में कैसा रहा था LSG का प्रदर्शन?
IPL 2026 में LSG ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम ने 8 अंकों और -0.740 के NRR के साथ अंक तालिका में आखिरी यानी 10वां स्थान हासिल किया था।
लखनऊ का प्रदर्शन पूरे सीजन निराशाजनक रहा था। टीम मुंबई इंडियंस (MI) के बराबर अंक हासिल करने के बावजूद खराब NRR के कारण अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी।