IPL 2027: KKR ने 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए किन्हें रखा बरकरार
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2027 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया है। KKR की टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में पिछले संस्करण में 7वें पायदान के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब आगामी संस्करण में सफलता हासिल करने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। आइए उन पर नजर डालते हैं।
रिटेन
KKR ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज
रिटेन किए खिलाडी: रिंकू सिंह, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, सुनील नरेन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, टिम साइफर्ट, प्रशांत सोलंकी और वरुण चक्रवर्ती।
रिलीज किए खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे (संन्यास), आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लवनीत सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक।
प्रदर्शन
IPL 2026 में ऐसा रहा था KKR का प्रदर्शन
IPL 2026 में KKR ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें टीम को 6 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम का एक मैच बेनतीजा रहा था। KKR ने 13 अंकों और -0.147 के NRR के साथ अंक तालिका में 7वां स्थान हासिल किया था।
3 बार की चैंपियन KKR इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी।