Loading...
IPL 2027: हर्षल पटेल अब GT से खेलेंगे, SRH ने 4 करोड़ रुपये में छोड़ा
IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे हर्षल पटेल

IPL 2027: हर्षल पटेल अब GT से खेलेंगे, SRH ने 4 करोड़ रुपये में छोड़ा

Nov 17, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की मिनी नीलामी से पहले रिटेंशन की आखिरी तारीख पर बड़ा सौदा हुआ है। गुजरात टाइटंस (GT) ने मंगलवार को अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हर्षल के लिए GT और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही थी। यह सौदा 4 करोड़ रुपये के नकद सौदे के तहत पूरा हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

नुकसान

आधी कीमत पर GT से जुड़े हर्षल

SRH ने IPL 2025 की नीलामी में हर्षल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे आधी कीमत यानी 4 करोड़ रुपये में GT से जुड़ेंगे।

SRH के लिए 2025 में हर्षल ने 13 मैच में 9.80 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए थे।

हालांकि, 2026 उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा। पिछले सीजन में उन्हें केवल 5 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वे 10.82 की महंगी इकॉनमी से रन लुटाते हुए कोई विकेट नहीं ले सके।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें GT की पोस्ट

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

IPL में 2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं हर्षल

हर्षल IPL के 14 सीजन खेल चुके हैं। GT से पहले उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और SRH से खेलते हुए 124 मैचों में 8.92 की इकॉनमी रेट से 151 विकेट चटकाए हैं।

वह IPL इतिहास के उन चुनिंदा 4 गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने एक से अधिक बार 'पर्पल कैप' जीती है।

उन्होंने 2021 में RCB के लिए और 2024 में PBKS के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT