IPL 2027: GT ने जारी की रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की सूची, आप भी जानिए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आगामी सीजन के लिए गुजरात टाइटंस (GT) ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को 4 करोड़ रुपये मेंअपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को टीम से रिलीज भी कर दिया है। हालांकि, GT ने राशिद खान और शुभमन गिल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। आइए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
सूची
GT ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज
रिटेन खिलाडी: हर्षल पटेल (ट्रेड), शुभमन गिल, अनुज रावत, अर्शद खान, अशोक शर्मा, टॉम बैंटन, जोस बटलर, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, पृथ्वीराज, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर और जयंत यादव।
रिलीज खिलाड़ी: ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइजन।
सफर
ऐसा रहा था IPL 2026 में GT का सफर
IPL 2026 में GT ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें टीम को 9 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम ने 18 अंकों और +0.695 के NRR के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
गुजरात ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में RCB से हारकर उपविजेता रही थी।