IPL 2027: CSK से बाहर हो सकते हैं 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रशांत वीर
क्या है खबर?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में खरीदे गए अपने 2 बड़े खिलाड़ियों में से एक प्रशांत वीर को रिलीज करने पर विचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के इस 20 वर्षीय ऑलराउंडर को अबू धाबी में हुई नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा गया था। हालांकि, मैदान पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इसके बाद टीम से उनकी संभावित विदाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पारी
इस कारण रिलीज होंगे प्रशांत वीर
प्रशांत ने 6 मुकाबलों में 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 90 रन बनाए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
उनका सर्वोच्च स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 43 रन रहा।
उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी कीमत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, CSK 16 दिसंबर को होने वाली आगामी नीलामी के लिए पैसे जुटाना चाहती है।
ऐसे में प्रशांत जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।
पैसे
CSK के पास कितने पैसे हैं?
CSK के पास फिलहाल नीलामी के लिए 2.4 करोड़ रुपये बचे हैं। वेतन सीमा में सालाना 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के बाद टीम का कुल उपलब्ध बजट 7.4 करोड़ रुपये हो जाएगा।
टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके बजट में और जगह बनाने के विकल्प तलाश रहा है।
प्रशांत भी ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आगामी नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है। टीम पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं कर पा रही है।
सफर
IPL में ऐसा रहा है प्रशांत का सफर
IPL 2026 की नीलामी में प्रशांत इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।
CSK ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह रिकॉर्ड कार्तिक शर्मा के साथ साझा है, जिन्हें भी 5 बार की चैंपियन टीम ने इतनी ही कीमत पर अपने साथ जोड़ा था।
उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 15 टी-20 मुकाबलों में 18.75 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में उनकी स्ट्राइक रेट 150.74 की रही है।