IPL 2027 की नीलामी के कार्यक्रम, टीमों के पर्स समेत जानें सभी अहम बातें
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। अब 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी होगी, जिसमें सभी टीमें अपने-अपने जरूरतें और पर्स को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इस छोटी नीलामी में 66 जगहों के लिए बोली लगाई जाएगी। नीलामी के कार्यक्रम से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
नीलामी
नीलामी में होंगे 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट
कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 1,002.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, और अब नीलामी के लिए उनके पास कुल 297.95 करोड़ रुपये की राशि बची है।
10 टीमों में अभी भी 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
ऐसे में फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीमों को दुरुस्त करने के और भी मौके होंगे।
LSG
LSG के पर्स में मौजूद है सर्वाधिक धनराशि
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया और नीलामी में सबसे ज्यादा बची हुई रकम 47.45 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पर्स में 41.65 करोड़ रुपये है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 39.50 करोड़ रुपये हैं।
5 बार की विजेता MI की टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।
GT
GT के पास मौजूद है सबसे छोटा पर्स
अन्य टीमों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पास 28.05 करोड़ रुपये मुजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 27.05 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी।
वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) के पर्स में 18.60 करोड़ रुपये बचे हैं।
गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 14.15 करोड़ रुपये हैं, जबकि गुजरात टाइटंस (GT) सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी।