Loading...
IPL: क्या अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को DC बाहर करने की तैयारी में है?
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार अच्छा करते आए हैं (फाइल तस्वीर)

IPL: क्या अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को DC बाहर करने की तैयारी में है?

Nov 10, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को लेकर स्थिति साफ कर दी है। फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि वह इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रेड नहीं करेगी। उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह फैसला आया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, टीम ने खिलाड़ियों की अदला-बदली का विकल्प भी बंद कर दिया है। अब कोई और ट्रेड नहीं होगा।

फ्रेंचाइजी

अक्षर पटेल के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की चर्चा थी

हाल के दिनों में अक्षर और आशुतोष के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं।

अक्षर का नाम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से जुड़ रहा था, जबकि खबरें थीं कि दूसरी फ्रेंचाइजी आशुतोष को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

हालांकि, सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों में से किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं किया जाएगा।

इंडिया टुडे से उसने कहा, ''जहां तक DC का सवाल है अब कोई और ट्रेड नहीं होगा।''

कप्तान

कौन होगा DC का कप्तान?

अक्षर ने पिछले सीजन में DC की कप्तानी की थी। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत की वापसी के बाद टीम के पास अब एक और संभावित कप्तान का विकल्प है।

केएल राहुल भी कप्तानी की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, DC ने IPL 2027 के लिए अब तक अपने कप्तान का नाम तय नहीं किया है। अक्षर को रिटेन करने से कप्तानी का यह मुद्दा अपने आप नहीं सुलझेगा।

ADVERTISEMENT

ट्रेड

DC की टीम 2 खिलाड़ियों को ट्रेड कर चुकी है

DC अब तक 2 खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा कर चुकी है। पंत LSG से DC लौटे हैं, जबकि कुलदीप यादव LSG की टीम में शामिल हुए हैं।

वहीं, टी. नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ गए हैं और उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी DC आए हैं।

CSK और SRH के बीच भी 4 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ। लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद पहुंचे।

ADVERTISEMENT