LOADING...
IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने दूसरी बार किया यह अपराध, लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना
IPL 2026 में श्रेयस अय्यर पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने दूसरी बार किया यह अपराध, लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना

Apr 04, 2026
01:48 pm

क्या है खबर?

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह लगातार दूसरा मौका है जब अय्यर को इसी गलती के लिए दंडित किया गया है। IPL काउंसिल ने इस बार अधिक सख्त जुर्माना लगाया है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

बयान

IPL काउंसिल की ओर से क्या जारी किया गया बयान?

IPL काउंसिल ने अय्यर पर लगाए गए जुर्माने की पुष्टि की। बयान में कहा गया, 'IPL 2026 के 7वें मैच में CSK के खिलाफ PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा धीमी ओवर गति के लिया जुर्माना लगाया गया है। चूंकि, यह IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का दूसरा उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर गति से संबंधित है। ऐसे में अय्यर पर 24 लाख रुपये का का जुर्माना लगाया गया है।'

अन्य

PBKS के अन्य खिलाड़ियों को भी मिली सजा

अय्यर के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है। IPL काउंसिल ने कहा है कि सभी खिलाड़ियों पर भी 6-6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला दर्शाता है कि काउंसिल मैचों के दौरान उचित ओवर गति बनाए रखने से संबंधित उल्लंघनों को कितनी गंभीरता से लेती है। ऐसे में इसमें सुधार की काफी आवश्यकता है।

Advertisement

परिणाम

PBKS ने CSK के खिलाफ 5 विकेट से दर्ज की जीत

CSK के खिलाफ मैच में PBKS ने 210 रनों का लक्ष्य आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल हुई। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 4 ओवरों में 61 रनों की साझेदारी करके PBKS को मजबूत शुरुआत दी। अय्यर ने मैच में अर्धशतकीय पारी (50) खेली और मैच के बाद अपने सलामी बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत की जमकर तारीफ की।

Advertisement