IPL 2026: समीर रिजवी ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज समीर रिजवी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (70*) खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा और LSG के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 37 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही DC की टीम मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। रिजवी को इस पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
बल्लेबाजी
कैसी रही रिजवी की पारी और साझेदारी?
DC को 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन पर दूसरा झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर रिजवी के सामने 2 और विकेट गिर गए। रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स (39*) के साथ संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 5वें विकेट के लिए 119 रन की अविजित शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। रिजवी अपनी पारी में 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे।
उपलब्धि
रिजवी और स्टब्स ने की चौथी बड़ी साझेदारी
रिजवी और स्टब्स के बीच हुई 119 रन की साझेदारी IPL इतिहास में 5वें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन (134* बनाम गुजरात लायंस, 2016) के नाम दर्ज है। सूची में एंजेलो मैथ्यूज और ओवैस शाह (130* बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, 2010) और डेविड मिलर-आर सतीश (130 बनाम RCB, 2013) दूसरे और एबी डिविलियर्स-मार्कस स्टोइनिस (121 बनाम PBKS, 2019) तीसरे नंबर पर है।
करियर
कैसा रहा है रिजवी का IPL करियर?
रिजवी ने रिजवी ने 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 14 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 10 पारियों में 34.57 की औसत और 143.20 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह 20 चौके और 13 छक्के भी जड़ चुके हैं।