LOADING...
IPL 2026: RCB बनाम KKR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच
कोहली के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: RCB बनाम KKR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच

May 12, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 13 मई को होगा। इस सीजन में RCB ने अब तक 7 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। वहीं, KKR ने 4 मुकाबले जीते हैं और 5 में शिकस्त झेली है। KKR का एक मैच बेनतीजा भी रहा है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

KKR का पलड़ा रहा है भारी 

RCB के खिलाफ KKR का पलड़ा भारी रहा है। क्रिकइंफो के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैच KKR ने जीते हैं और 15 मुकाबले RCB ने अपने नाम किए हैं। यह IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने जा रही है। IPL 2025 के पिछले मुकाबले में RCB ने KKR के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

RCB 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB 

RCB ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया था। उस मैच में RCB से क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतक लगाया था। RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने पिछले 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। वह KKR के खिलाफ अगले मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, और रसिख सलाम डार।

Advertisement

KKR 

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन 

KKR ने अपने पिछले 4 मैचों को जीतते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अपने आखिरी मैच में इस टीम ने DC को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में फिन एलन ने शतक लगाया था। KKR के सलामी बल्लेबाज एलन एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर 

RCB: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, और वेंकटेश अय्यर। KKR: रमनदीप सिंह, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट, रचिन रविंद्र, और उमरान मलिक

पिच 

ऐसा होगा पिच का मिजाज

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिलता है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से पर्याप्त सहायता प्रदान करती है। IPL में अब तक यहां 7 मुकाबले हुए हैं। 2 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। 5 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है।

जानकारी

ऐसा रहेगा रायपुर का मौसम

एक्यूवेदर के मुताबिक, 13 मई को रायपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

IPL 2026 में कोहली ने 11 पारियों में 42.11 की औसत और 163.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 15.28 की औसत के साथ सर्वाधिक 21 विकेट लिए हैं। KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 24.23 की औसत के साथ 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

RCB और KKR के बीच यह मुकाबला 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement