IPL 2026: क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा बचे हुए सीजन से बाहर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) को अपने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 20 मई को भिड़ना है। ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच से पहले MI के लिए बुरी खबर है। दरअसल, MI से क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। MI ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बयान
MI ने जारी किया बयान
MI ने अपने अपडेट देते हुए कहा, "डिकॉक अपनी बाईं कलाई में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हमारे घरेलू मैच से पहले लगी थी। राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ हमारे पिछले मैच के दौरान अपने दाहिने अंगूठे में लिगामेंट टियर हो गया था, जिसके कारण वे इस सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🚨 𝗤𝘂𝗶𝗻𝘁𝗼𝗻 𝗱𝗲 𝗞𝗼𝗰𝗸 𝗮𝗻𝗱 𝗥𝗮𝗷 𝗔𝗻𝗴𝗮𝗱 𝗕𝗮𝘄𝗮 𝗥𝘂𝗹𝗲𝗱 𝗢𝘂𝘁 𝗼𝗳 𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟲
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2026
Both Quinton and Raj Bawa will continue their rehab in their respective homes, with support and guidance from the Mumbai Indians medical team to help them return to play as… pic.twitter.com/emxkab4HiB
आंकड़े
ऐसा रहा डिकॉक और बावा का प्रदर्शन
IPL 2026 में डिकॉक ने 3 पारियों में 66.00 की औसत और 162.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 132 रन बनाए थे। उन्होंने PBKS के खिलाफ मैच में बेहतरीन शतक (112*) लगाया था। वहीं, ऑलराउंडर बावा को भी सिर्फ 3 मैचों में मौका मिला था, जिसमें गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ बल्लेबाजी करते हुए वह एक पारी में सिर्फ 16 रन ही बना सके थे।
जानकारी
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है MI
IPL 2026 में MI पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में MI ने अब तक 4 मैच जीते हैं और 8 में हार झेली है।