LOADING...
IPL 2026, 1 दिन शेष: ये टीम इस संस्करण बन सकती है चेंपियन
मुंबई इंडियंस काफी मजबूत टीम लग रही है (फाइल तस्वीर)

IPL 2026, 1 दिन शेष: ये टीम इस संस्करण बन सकती है चेंपियन

Mar 27, 2026
09:45 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है और ट्रॉफी की जंग बेहद दिचस्प दिख रही है। मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) जैसी टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि, इन टीमों में MI का पलड़ा ज्यादा भारी लग रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम क्यों चैंपियन बन सकती है?

ताकत

MI के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी की फौज

MI की बल्लेबाजी इस संस्करण काफी आक्रामक है, जिसकी अगुवाई रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं, हार्दिक ऑलराउंडर क्षमता से टीम को सतुंलन देंगे। तिलक वर्मा नंबर-3 पर मजबूती प्रदान करेंगे। ये खिलाड़ी पारी संभालने में माहिर है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह आखिरी ओवरों में खतरनाक साबित होंगे। वहीं, पावरप्ले में दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी विपक्षी टीमों पर दबाव डालेगी। स्पिन गेंदबाजी की कमान मिचेल सैंटनर संभालते हुए नजर आएंगे। ये खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है।

आंकड़े

IPL में ऐसे हैं MI के आंकड़े 

MI के IPL में आंकड़े कमाल के हैं। उसने 277 मुकाबले खेले हैं और उसे 153 मैच में जीत (2 मुकाबले सुपर ओवर के हैं) मिली है। MI को 122 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 मुकाबले सुपर ओवर में हारी है। MI 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। IPL 2025 में टीम चौथे स्थान पर थी। वह क्वालीफायर-2 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है MI की मजबूत प्लेइंग इलेवन

MI की टीम डिकॉक, सैंटनर, जैक्स और बोल्ट के रूप में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। मयंक मारकंडे या शेरफेन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। दीपक और बुमराह के रूप में भारतीय तेज गेंदबाज हो सकते हैं। MI की संभावित एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

दल

ये है MI का पूरा दल

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा। विकेटकीपर- रियान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज और क्विंटन डिकॉक। ऑलराउंडर- शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दानिश मलेवार और अथर्व अंकोलेकर। गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, रघू शर्मा और मोहम्मद इजहार। IPL 2026 की नीलामी में MI 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। उन्होंने 1 करोड़ रुपये डिकॉक पर खर्च किए।

Advertisement