LOADING...
IPL 2026: क्या है कोलकाता नाइट राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए मजबूत प्लेइंग इलेवन
KKR के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: क्या है कोलकाता नाइट राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए मजबूत प्लेइंग इलेवन

Mar 19, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन 8वें स्थान पर रही KKR की टीम इस सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। KKR अपने चौथे खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। ऐसे में आइए इस सीजन में KKR की मजबूती और कमजोरी के बारे में जानते हैं।

टीम

ऐसी है KKR की पूरी टीम 

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, फिन एलन, राहुल त्रिपाठी और सार्थक रंजन। ऑलराउंडर: रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, कैमरून ग्रीन, रचिन रविंद्र, सुनील नरेन और दक्ष कामरा। विकेटकीपर: टिम साइफर्ट और तेजस्वी दहिया। गेंदबाज: वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथीराना, आकाश दीप और ब्लेसिंग मुजारबानी। हर्षित राणा चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वहीं, मुस्तफिज़ूर रहमान भी KKR के लिए नहीं खेलेंगे।

ताकत

ये है KKR की मजबूती

IPL 2026 में KKR की सबसे बड़ी ताकत उनका संतुलित और गहराई से भरा हुआ संयोजन है। टीम के पास नरेन और वरुण जैसे अनुभवी स्पिनर हैं, जो मध्य ओवरों में मैच पर पकड़ मजबूत करते हैं। वहीं रिंकू जैसे फिनिशर दबाव में भी मैच निकालने की क्षमता रखते हैं। ऑलराउंड खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को हर विभाग में मजबूती देती है, जिससे KKR किसी भी परिस्थिति में मुकाबला पलटने की ताकत रखती है।

Advertisement

कमजोरी

ये है KKR की सबसे बड़ी कमजोरी 

KKR की सबसे बड़ी कमजोरी उनके तेज गेंदबाजी की अनिश्चितता मानी जा रही है। विशेषज्ञों ने भी गेंदबाजी को सबसे बड़ा सवाल बताया है, खासकर डेथ ओवरों में नियंत्रण की कमी चिंता बढ़ाती है। टीम के कई प्रमुख तेज गेंदबाज चोट और अनुपलब्धता से जूझ रहे हैं, जिससे संतुलन बिगड़ सकता है। वहीं, शीर्ष क्रम की निरंतरता और विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भरता भी बड़े मैचों में जोखिम पैदा कर सकती है ।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन

KKR की टीम नरेन, पॉवेल, ग्रीन और पथिराना के रूप में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है। मनीष को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वैभव और उमरान के रूप में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज हो सकते हैं। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और मथीशा पथीराना।

Advertisement