LOADING...
IPL 2025: विराट कोहली फिर बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान- रिपोर्ट 
विराट कोहली RCB के नए कप्तान होंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: विराट कोहली फिर बनेंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान- रिपोर्ट 

Oct 30, 2024
01:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर विराट कोहली को कप्तान बनाने जा रही है। कोहली और फ्रेंचाइजी को लेकर इस बारे में बात भी हो गई है। वर्तमान में टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस हैं, जिनकी उम्र 40 साल है। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। RCB लीग के इतिहास में आज तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

रिपोर्ट

कोहली साल 2013 से 2021 तक रहे RCB के कप्तान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने होने वाली नीलामी में टीम कप्तान कोहली के अनुसार ही चलेगी। कोहली साल 2013 से 2021 तक RCB के कप्तान रहे थे। इस दौरान टीम 4 बार प्लेऑफ में पहुंची थी। साल 2016 में टीम ने फाइनल मुकाबला खेला था। जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हार गए थे। साल 2021 में भारतीय टीम की कप्तान छोड़ने के बाद कोहली ने RCB की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

कप्तान

IPL में बतौर कप्तान कोहली के आंकड़े 

कोहली ने IPL में 143 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान टीम को 66 मुकाबलों में जीत मिली। 70 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 3 मैच टाई रहे थे और 4 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। कोहली से ज्यादा सिर्फ रोहित शर्मा (158) और महेंद्र सिंह धोनी (226) ने IPL मैचों में कप्तानी की है। कोहली पहले सीजन से लेकर अब तक सिर्फ RCB के लिए ही खेले हैं।

Advertisement

रन

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली 

कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 252 मैच खेले हैं। इसकी 244 पारियों में 37 बार नाबाद रहते हुए 38.66 की औसत से 8,004 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है। दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिनके बल्ले से 6,769 रन निकले हैं।

Advertisement

सफर

IPL 2024 में ऐसा था RCB का प्रदर्शन 

IPL 2024 में RCB ने 2022 के बाद प्लेऑफ में प्रवेश किया था। लीग स्टेज में उसने 7 मैच जीते और इतने ही मैचों में शिकस्त झेली। डु प्लेसिस के नेतृत्व में 14 अंको के साथ (+0.459) अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए RCB ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था। दिलचस्प रूप से RCB ने अपने शुरुआती 8 में से 7 मैच गंवाए थे। इसके बाद अगले 6 मैचों को जीतते हुए वह प्लेऑफ में पहुंचे थे।

Advertisement