NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 
    अगली खबर
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 
    विराट कोहली ने इस संस्करण कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 03, 2025
    09:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

    वह टी-20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) के रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। फाइनल मुकाबले में कोहली 43 रन बनाकर आउट हुए।

    आइए IPL 2025 में उनके रिकॉर्ड्स और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    IPL 2025 में ऐसा रहा कोहली का प्रदर्शन 

    कोहली इस संस्करण तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 657 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले।

    कोहली ने IPL 2025 में 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने इस संस्करण 66 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73* रन रहा।

    कोहली से ज्यादा सूर्यकुमार यादव (717) और साई सुदर्शन (759) ने रन बनाए।

    रन

    फाइनल मुकाबलों में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

    सूची में पहले स्थान पर पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में 407 रन बनाए हैं।

    कोहली के बल्ले से टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैचों में 344 रन निकले हैं। रोहित के बल्ले से 341 रन निकले हैं।

    कोहली ने IPL 2025 के फाइनल में उन्हीं को पीछे छोड़ा है।

    मुरली विजय 257 रनों के साथ चौथे और महेंद्र सिंह धोनी 250 रनों के साथ इस सूची में 5वें स्थान पर हैं।

    फाइनल

    फाइनल में ऐसी रही कोहली की पारी 

    फाइनल मुकाबले में कोहली की पारी बेहद धीमी रही। इसके कारण सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी आलोचना करते हुए भी नजर आए।

    उन्होंने इस अहम मुकाबले में 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 43 रन बनाए।

    उनके बल्ले से केवल 3 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट केवल 122.86 की रही। उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया।

    कोहली को अजमतुल्लाह उमरजई ने शॉट गेंद पर आउट किया। उन्होंने लंबी दौड़ लगाकर खुद ही उनका कैच लपका।

    अहम

    अब तक खेले गए फाइनल में कोहली का प्रदर्शन 

    कोहली ने अब तक 4 IPL फाइनल मुकाबलों में कुल 139 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 34.75 और स्ट्राइक रेट 126.36 की रही है।

    उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है, साथ ही 10 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

    IPL 2025 फाइनल में उन्होंने 43 रन बनाए। इससे पहले 2016 में SRH के खिलाफ 54, 2011 में CSK के खिलाफ 35 और 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 7 रन बनाए थे।

    करियर

    कोहली के IPL करियर पर एक नजर 

    कोहली ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2008 में RCB के लिए ही खेला था।

    उन्होंने अब तक 267 मुकाबले खेले हैं। इसकी 259 पारियों में 39.54 की औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 8,661 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी के बल्ले से 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन निकले थे।

    जानकारी

    ये बड़ा रिकॉर्ड किया कोहली ने अपने नाम 

    कोहली ने इस संस्करण एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 771 चौके हैं। कोहली ने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 768 चौके थे।

    उपलब्धि

    किसी एक टीम के लिए खेलते हुए 9,000 से ज्यादा रन 

    IPL 2025 में कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने RCB की ओर से खेलते हुए 9,000 रन (चैंपियंस लीग सहित) रन पूरे कर लिए।

    उनको छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज ने एक फ्रेंचाइजी से खेलते हुए 7,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छूआ है।

    उनके बाद रोहित हैं, जिन्होंने MI से खेलते हुए 6,000 से अधिक रन बनाए हैं।

    इस सूची में के हैम्पशायर के जेम्स विंस (5,934) और CSK के रैना (5,529) अन्य हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    विराट कोहली

    भारतीय टीम आखिरी बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टेस्ट कब खेली? रोहित शर्मा
    विराट कोहली ने लाल गेंद से कब खेला अपना आखिरी मैच? जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    दिल्ली रणजी कोच सरनदीप का खुलासा- विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर लगाना चाहते थे 4-5 शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  कुलदीप यादव
    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL प्लेऑफ में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025
    IPL: क्वालीफायर-1 हारने वाली टीमें कब-कब फाइनल मुकाबले जीतीं? IPL 2025
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025