Page Loader
IPL 2025: सुनील नरेन ने पूरे किए 100 छक्के, ऐसा करने वाले KKR के तीसरे बल्लेबाज
सुनील नरेन ने KKR के लिए 100 छक्के पूरे किए

IPL 2025: सुनील नरेन ने पूरे किए 100 छक्के, ऐसा करने वाले KKR के तीसरे बल्लेबाज

Mar 22, 2025
09:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस मैच में 26 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उनके IPL में KKR के लिए 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले KKR के केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

रिकॉर्ड

रसेल ने लगाए हैं KKR के लिए सर्वाधिक छक्के

IPL में KKR के लिए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने अब तक 206 छक्के जड़े हैं। इस सूची में नीतीश राणा 107 छक्कों के साथ दूसरे और नरेन 100 तीसरे स्थान पर हैं। इस मैच में नरेन ने धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे छोर से कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) के साथ शानदार पारी खेली। उन्होंने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 55 गेंदों में 103 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

करियर

कैसा रहा है नरेन का IPL करियर?

नरेन ने IPL में 177 मैच खेले हैं, जिसमें 17.04 की औसत और 165 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,551 रन बना चुके हैं। इस बीच वह 1 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 6.73 की इकॉनमी रेट और 22.64 की औसत के साथ 180 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वह फिलहाल इस लीग में 5वें सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।