Page Loader
IPL 2025: साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
सुदर्शन ने खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े

Apr 09, 2025
09:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी (82) खेली। यह उनके IPL करियर का कुल 9वां और मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक रहा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी इस पारी की मदद से RR ने पहले खेलते हुए 217/6 का स्कोर बनाया है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही सुदर्शन की पारी 

सुदर्शन ने पारी का 5वां ओवर करने आए तुषार देशपांडे की जमकर खबर ली। उन्होंने पावरप्ले के उस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर अच्छी पारी के संकेत दिए। उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने बटलर के साथ मिलकर 47 गेंदों में 80 रन की साझेदारी निभाई।

GT 

GT ने बनाया बड़ा स्कोर

GT ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 217/6 का स्कोर बनाया है। सुदर्शन के अलावा शाहरुख खान ने 20 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वहीं बटलर ने 25 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। RR की ओर से ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। तुषार देशपांडे ने 53 रन देते हुए 2 विकेट लिए। महेश तीक्षाना ने 54 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की।

आंकड़े 

सुदर्शन ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया 

सुदर्शन ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया है। उन्होंने IPL 2025 में अब तक 5 पारियों में 54.60 की औसत और 151.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ LSG के निकोलस पूरन हैं।

आंकड़े 

शानदार चल रहा है सुदर्शन का IPL करियर 

IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 48.40 की औसत और 141.60 की स्ट्राइक रेट से 1,307 रन बनाए हैं। सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। सुदर्शन ने अपना पहला IPL मुकाबला GT की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।