Page Loader
IPL 2025: साई सुदर्शन ने PBKS के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
साई सुदर्शन खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: साई सुदर्शन ने PBKS के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 25, 2025
10:49 pm

क्या है खबर?

गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 5वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (74) खेली। यह उनके IPL करियर का 7वां और PBKS के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही GT को बेहतर शुरुआत मिली और पूरे समय मैच में बनी रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सुदर्शन की पारी और साझेदारी?

सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल (33) ने 244 रन का लक्ष्य लेकर उतरी GT को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 61 रन की साझेदारी निभाई। गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन अपनी पारी में 41 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?

IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और 3 बार नाबाद रहते हुए 48.17 की औसत से 1,108 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 141.33 की रही है। सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। सुदर्शन ने अपना पहला IPL मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।