NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे'
    अगली खबर
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे'
    साई सुदर्शन ने खेली शानदार शतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे'

    लेखन भारत शर्मा
    May 18, 2025
    10:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (108*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 56 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस पारी की बदौलत ही GT ने 19 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। सुदर्शन को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लयेर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही सुदर्शन की पारी और साझेदारी?

    200 रन का लक्ष्य लेकर उतरी GT को सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल (93*) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

    दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए पारी को आगे बढ़ाया और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के बाहर का रास्ता दिखाया।

    दोनों ने पावरप्ले में 59 रन जोड़े और इसके बाद 205 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।

    सुदर्शन 61 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रिकॉर्ड

    सुदर्शन और गिल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड

    इस मैच में सुदर्शन और गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया है। दोनों के बीच 205* की साझेदारी हुई है।

    उन्होंने इस मामले में नमन ओझा और डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने IPL 2012 में लक्ष्य का पीछा करते हुए DC के खिलाफ 189* रन की साझेदारी निभाई थी।

    इस सूची में क्रिस लिन और गौतम गंभीर (184* बनाम गुजरात लायंस) की जोड़ी तीसरे पायदान पर हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2025 में कैसा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन?

    सुदर्शन का IPL 2025 में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वह 12 मैचों में 55.36 की औसत और 156.95 की स्ट्राइक रेट से 609 रन बना चुके हैं।

    इसमें एक शतक के साथ 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।

    इस पारी के साथ उन्हाेंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इस सूची में शुभमन गिल (593) दूसरे और राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल (523) तीसरे नंबर पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर?

    IPL में सुदर्शन ने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 37 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 37 पारियों में 49.82 की औसत और 145.10 की स्ट्राइक रेट से 1,644 रन बनाए हैं।

    सुदर्शन ने अपने IPL करियर में 2 शतक के अलावा 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    वह शुरुआत से ही GT की टीम का हिस्सा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    साई सुदर्शन
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में RCB के लिए एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL की अपनी डेब्यू पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज IPL 2025
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति पर गढ़ाई नजर, खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के तनाव के कारण एक हफ्ते तक स्थगित हुआ टूर्नामेंट  IPL 2025

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: KKR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: शुभमन गिल KKR के खिलाफ शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े अजिंक्य रहाणे

    साई सुदर्शन

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  IPL 2025
    IPL 2025: DC ने LSG को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025