Page Loader
IPL 2025: क्विंटन डिकॉक ने RR के खिलाफ खेली नाबाद 97 रन की पारी, जानिए आंकड़े
डिकॉक ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: क्विंटन डिकॉक ने RR के खिलाफ खेली नाबाद 97 रन की पारी, जानिए आंकड़े

Mar 26, 2025
11:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। KKR की इस जीत में क्विंटन डिकॉक की अहम भूमिका रही, जिन्होंने जीत के लिए मिले 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 97 रन की जोरदार पारी खेली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही डिकॉक की पारी 

डिकॉक ने पारी के तीसरा ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर के खिलाफ हाथ 1 चौका और 1 छक्का लगाया। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए कठिन नजर आ रही पिच पर निरंतर रन बटोरे और 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 24वां और KKR की ओर से पहला अर्धशतक रहा। वह 61 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी के साथ 83 रन की साझेदारी भी की।

आंकड़े

ऐसा है डिकॉक का IPL करियर

डिकॉक ने साल 2013 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 109 मैच में 3,200 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 24 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन का रहा है। IPL 2024 में उन्होंने 11 मैचों 22.72 की औसत और 134.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 250 रन बनाए थे। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती KKR की टीम

RR से संजू सैमसन (13) के विकेट के पतन के बाद यशस्वी जायसवाल (29) और रियान पराग (25) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। संकट की घड़ी में ध्रुव जुरेल ने 33 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में KKR ने मोईन अली (5) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद डिकॉक ने एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। रघुवंशी ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

ट्विटर पोस्ट

अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंची KKR