NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: पार्थिव पटेल को GT ने अपना बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया
    अगली खबर
    IPL 2025: पार्थिव पटेल को GT ने अपना बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया
    पार्थिव पटेल को GT ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया (तस्वीर: एक्स/@parthiv9)

    IPL 2025: पार्थिव पटेल को GT ने अपना बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 13, 2024
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने पार्थिव पटेल को अपने सहायक स्टाफ में शामिल किया है।

    दरअसल, GT ने पार्थिव को टीम का बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया है।

    वह इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) के लिए स्काउट और मुंबई एमिरेट्स के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

    इसके पूर्व वह कई टीमों से IPL भी खेल चुके थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    GT ने किया आधिकारिक एलान 

    GT ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "टाइटंस आगामी IPL सीजन के लिए तैयारी कर रहा है। टीम के बल्लेबाजों के लिए पार्थिव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह युवा प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, कोचिंग स्टाफ को मजबूत करेंगे और खिलाड़ियों के विकास और प्रदर्शन में योगदान देंगे।"

    बता दें कि पिछले सीजन में GT की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी।

    प्रदर्शन 

    IPL 2024 में ऐसा रहा था गुजरात का प्रदर्शन 

    IPL 2024 में GT ने लीग स्टेज में अपने 5 मैच जीते और उसने 7 में शिकस्त का सामना किया।

    GT की टीम 12 अंको (-1.063) के बाद 8वें स्थान पर समाप्त हुई थी। टीम ने 14 मुकाबले खेले थे।

    बारिश के कारण GT के कई अहम मुकाबले रद्द भी हो गए थे, जिसके कारण अंकतालिका पर काफी असर पड़ा था।

    IPL 2022 में टीम चैंपियन भी बन चुकी है।

    आंकड़े

    IPL में इन 6 टीमों से खेल चुके हैं पार्थिव 

    IPL में पार्थिव 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस शामिल हैं।

    बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज IPL 2020 में वह RCB के साथ थे, लेकिन उन्हें किसी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    उन्होंने कुल 139 IPL मैचों में 22.6 की औसत के साथ 2,848 रन बनाए हैं जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं।

    करियर 

    ऐसा रहा पार्थिव का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    भारत के लिए 25 टेस्ट में 31 की औसत के साथ 934 रन बनाने वाले पार्थिव ने 09 दिसंबर, 2020 को संन्यास की घोषणा की थी।

    टेस्ट में उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें 71 उनका सर्वोच्च स्कोर है। भारत के लिए उन्होंने 38 वनडे मैचों में 4 अर्धशतकों की मदद से 736 रन बनाए हैं। इस बीच पार्थिव का सर्वोच्च स्कोर 95 रहा है।

    वहीं वह सिर्फ 2 टी-20 मुकाबले खेल सके हैं, जिनमें उन्होंने 36 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2025

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर बड़ी खबर आई सामने, जानिए पूरा मामला  क्रिकेट समाचार
    IPL: रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के प्रमुख कोच बने, हुआ आधिकारिक ऐलान रिकी पोंटिंग
    IPL 2025: इस साल नवंबर में भारत से बाहर हो सकती है नीलामी  IPL नीलामी
    राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौर को बल्लेबाज कोच नियुक्त किया, फिर मिला राहुल द्रविड का साथ राजस्थान रॉयल्स

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम DC: शुभमन गिल ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2024: GT बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: डेविड मिलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में GT और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी भारतीय टीम, दुबई में खेलने की जताई इच्छा भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: मैच की चौथी पारी में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये बल्लेबाज  टेस्ट क्रिकेट
    संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 2 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने संजू सैमसन

    IPL 2025

    IPL 2025 की नीलामी से पहले केएल राहुल को रिलीज करेगी LSG की टीम- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: KKR द्वारा रिटेन नहीं किए जाएंगे श्रेयस अय्यर- रिपोर्ट श्रेयस अय्यर
    IPL 2025: कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं टीमें? जानिए नियम और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025