NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: MI ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    MI ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 17, 2025
    11:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 विकेट से हरा दिया।

    वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 162/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में MI ने विल जैक्स (36) की पारी की मदद से 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    यह मौजूदा सीजन में MI की तीसरी जीत है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रोचक रहा मुकाबला

    SRH से अभिषेक शर्मा (40) और ट्रेविस हेड (28) ने 59 रन की साझेदारी की।

    सधी हुई शुरुआत के बाद मिडिल ओवर्स के दौरान SRH ने धीमी बल्लेबाजी की। हालांकि, अंतिम ओवरों के दौरान हेनरिक क्लासेन ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में MI से रोहित शर्मा (26) और रयान रिकेलटन (31) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जैक्स और सूर्यकुमार यादव (26) ने उम्दा पारी खेलते हुए जीत दिलाई।

    हेड 

    हेड ने पूरे किए अपने 1,000 IPL रन 

    ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में 28 रन की पारी खेली और इस बीच IPL में अपने 1,000 रन भी पूरे किए।

    उन्होंने 575 गेंदों में यह आंकड़ा छूआ। वह IPL में आंद्रे रसेल (545 गेंद) के बाद दूसरे सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    हेड 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाने में असफल रहे।

    हार्दिक 

    हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए 

    हार्दिक ने अपने 4 ओवर में 42 रन देते हुए 1 विकेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए।

    वह अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 विकेट के साथ-साथ बल्ले से 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।

    उनसे पहले ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि बोपारा, डैनियल क्रिश्चियन, मोईन अली, शेन वॉटसन, और मोहम्मद हफीज ऐसा कर चुके हैं।

    छक्के 

    रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के पूरे किए 

    MI के सलामी बल्लेबाज रोहित ने पारी का तीसरा ओवर करने आए मोहम्मद शमी की खूब पिटाई की। उन्होंने शमी के ओवर में 2 छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।

    हालांकि, वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

    वह सिर्फ 16 गेंदों पर 3 छक्कों के मदद से 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

    जानकारी

    रोहित ने MI से खेलते हुए अपने 250 IPL छक्के पूरे किए 

    रोहित ने MI की ओर से अपने 250 छक्के भी पूरे किए। वह IPL में एक टीम से 250 छक्के लगाने वाले कुल चौथे बल्लेबाज बने। उनके अलावा RCB से विराट कोहली (296), क्रिस गेल (263) व MI से पोलार्ड (258) ऐसा कर चुके हैं।

    जैक्स 

    जैक्स ने खेली उम्दा पारी

    MI ने जब 32 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब जैक्स क्रीज पर आए।

    उन्होंने SRH के स्पिनर जीशान अंसारी और राहुल चाहर के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की।

    वह 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    जैक्स ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 29 गेंदों में 53 रन की साझेदारी निभाई।

    इससे पहले गेंदबाजी में जैक्स ने 2 विकेट लिए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति

    🚨 MUMBAI INDIANS ARE MAKING A STRONG COMEBACK 🚨 pic.twitter.com/Wn7lcOSN2d

    — Johns. (@CricCrazyJohns) April 17, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    हुंडई क्रेटा अप्रैल में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानिए शीर्ष-10 मॉडल  हुंडई मोटर कंपनी
    ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'जय हनुमान' से जुड़े भूषण कुमार, संभाली ये जिम्मेदारी  भूषण कुमार
    CBSE ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया; 93.66 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, यहां देखें CBSE
    विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सभी खिलाड़ियों पर एक नजर  विराट कोहली

    IPL 2025

    IPL 2025: PBKS बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: PBKS बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL: 200+ स्कोर का बचाव करते हुए MI के इन कप्तानों ने जीते हैं सर्वाधिक मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    LSG बनाम MI: डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने MI को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    DC बनाम SRH: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL करियर का 38वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: स्टार्क बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', SRH के खिलाफ ऐसे दिलाई DC को जीत  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL इतिहास में इन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक बार लिए गए हैं 5 विकेट हॉल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 SRH और HCA के बीच क्या है विवाद, जिसमें BCCI को कराना पड़ा समझौता? इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम CSK: ऋषभ पंत ने IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत
    IPL 2025: एडम जैम्पा की जगह SRH ने रविचंद्रन स्मरण को टीम में किया शामिल IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने LSG को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने रोमांचक मैच में LSG को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025