NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: मिचेल स्टार्क शेष मैचों से हुए बाहर, जोश हेजलवुड करेंगे वापसी
    अगली खबर
    IPL 2025: मिचेल स्टार्क शेष मैचों से हुए बाहर, जोश हेजलवुड करेंगे वापसी
    मिचेल स्टार्क ने किया IPL 2025 के शेष संस्करण से बाहर रहने का फैसला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: मिचेल स्टार्क शेष मैचों से हुए बाहर, जोश हेजलवुड करेंगे वापसी

    लेखन भारत शर्मा
    May 16, 2025
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों की शुरुआत शनिवार (17 मई) से होनी है।

    इससे पहले जहां मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए राहत की खबर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) को झटका लगा है।

    MI के विल जैक्स और RCB के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शेष संस्करण के लिए टीमों से जुड़ने का फैसला किया है, वहीं DC से मिचेल स्टार्क ने वापस न आने का फैसला किया है।

    राहत

    मुंबई के लिए रवाना हुए जैक्स 

    MI के ऑलराउंडर जैक्स IPL के शेष मैचों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को इंग्लैंड से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने हवाई टिकट की फोटो भी साझा की है।

    इससे पहले खबर आई थी कि वह शेष मैचों के लिए वापस नहीं लौटेंगे।

    बता दें कि जैक्स ने इस संस्करण के 11 मैचों में 24.38 की औसत और 1 अर्धशतक की बदौलत 195 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं।

    झटका

    DC के साथ अब नहीं जुड़ेंगे स्टार्क

    ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क ने DC प्रबंधन को वापस न आने के फैसले से अवगत करा दिया है। यह DC के लिए बड़ा झटका है।

    इससे पहले जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने भी वापस न आने का फैसला किया था।

    इससे साफ है कि स्टार्क विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की तैयारियों में जुटेंगे। स्टार्क इस सीजन में 26.14 की औसत से 14 विकेट लेकर DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

    जानकारी

    DC के कई विदेशी खिलाड़ी हुए बाहर

    DC से स्टार्क के अलावा जेक फ्रेजर-मैकगर्क और डोनोवन फेरेरा भी उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में DC की टीम की भारतीय खिलाड़ियों पर निर्भरता बढ़ जाएगी।

    वापसी

    RCB के प्लेऑफ के मैचों के लिए वापस आएंगे हेजलवुड

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, RCB के तेज गेंदबाज हेजलवुड अगले सप्ताह के अंत तक भारत आने की तैयारी कर रहे हैं और प्लेऑफ के मुकाबलों में टीम के साथ रहेंगे।

    हेजलवुड की उपलब्धता से RCB को बड़ा फायदा होगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी WTC फाइनल के कारण टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

    बता दें के हेजलवुड इस संस्करण में 10 मैचों में 18 विकेटों के साथ टीम के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    अन्य

    जोश इंग्लिस ने भी किया वापस न लौटने का फैसला

    इधर, पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने भी अपनी वापसी की योजना पर फैसला टाल दिया है, जबकि मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए वापस आ रहे हैं।

    इसके अलावा, अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से पैट कमिंस और ट्रैविस हेड दोनों सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ जुड़ने के लिए भारत लौट रहे हैं, जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं और 25 मई को अपना आखिरी मैच खेलकर वापस लौट जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मिचेल स्टार्क
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल
    देश में AI इंजीनियरों की भारी कमी, हर 10 पदों पर केवल 1 इंजीनियर उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर नजर लखनऊ सुपर जायंट्स
    मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस  भारतीय क्रिकेट टीम
    कगिसो रबाडा को मिली खेलने की अनुमति, पूरा हुआ ड्रग सेवन के कारण लगा प्रतिबंध कगिसो रबाडा
    IPL इतिहास में 25 से कम उम्र में PBKS से सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: GT और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने DC के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग

    मिचेल स्टार्क

    स्टार्क विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट, इस विशेष क्लब में हुए शामिल वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में कैसा रहा है मोहम्मद शमी और मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: RCB बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    IPL: विराट कोहली का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2025: देवदत्त पडिक्कल ने RR के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में लगाया 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025