LOADING...
IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
सुदर्शन ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 30, 2025
11:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 228/5 का स्कोर बनाया। जवाब में GT की टीम साई सुदर्शन के 80 रन की पारी के बावजूद लक्ष्य से दूर रह गई। GT ने 208/6 का स्कोर बनाया। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

कैच 

सुदर्शन और गेराल्ड कोएट्जी ने मिलकर पकड़ा अविश्वसनीय कैच 

MI की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन की पारी खेली। अपने अर्धशतक से चूक गए। उनकी पारी का अंत साई किशोर ने किया। दरअसल, किशोर की गेंद पर बेयरस्टो ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया और पॉइंट में मौजूद सुदर्शन ने हाथ लगाकर गेंद को कोएट्जी की ओर उछाल दिया। आखिर में कोएट्जी ने उनका आसान सा कैच पकड़ा।

ट्विटर पोस्ट

देखिए कैच

Advertisement

रोहित 

रोहित ने खेली अर्धशतकीय पारी

रोहित ने 50 गेंदों में 81 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे। रोहित का यह IPL प्लेऑफ में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा है। इससे पहले उन्होंने IPL 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी। इसी तरह रोहित की यह पारी IPL इतिहास के प्लेऑफ में MI की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी भी बन गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

रोहित ने बनाए 81 रन

हार्दिक 

हार्दिक ने पारी के आखिरी ओवर में लगाए 3 छक्के 

MI ने जब 186 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। उन्होंने 9 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पारी का आखिरी ओवर करने आए कोएट्जी की जमकर खबर ली। MI के कप्तान ने कोएट्जी के ओवर में 3 बेहतरीन छक्के लगाए। इस दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने अपने 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 51 रन लुटाए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए हार्दिक के छक्के 

जानकारी

हिट विकेट आउट हुए कुसल मेंडिस 

GT ने जब 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब कुसल मेंडिस क्रीज पर आए। वह 10 गेंदों में 20 रन बनाकर हिट विकेट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए मेंडिस का विकेट 

Advertisement