Page Loader
IPL 2025: RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत के इदारे से उतरेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए

Apr 18, 2025
07:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 19 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली RR ने 7 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि LSG ने अपने 7 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है। ऐसे में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी। इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

LSG के खिलाफ RR का पलड़ा रहा है भारी 

IPL में अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में RR का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें 5 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 4 मुकाबले RR ने अपने नाम किए हैं, वहीं LSG सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। दोनों में RR को जीत मिली थी। पहले मैच में RR को 7 विकेट से जीत मिली थी, वहीं दूसरा 20 रन से जीता था।

प्रदर्शन

RR के प्रमुख खिलाड़ियों का LSG के खिलाफ प्रदर्शन

RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक LSG के खिलाफ 4 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.25 की औसत और 139.49 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। संजू सैमसन ने LSG के खिलाफ 5 पारियों में 2 अर्धशतक की बदौलत 200 रन बनाए हैं। इसी तरह तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस टीम के खिलाफ 20.60 की औसत के साथ 5 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

आंकड़े

LSG के प्रमुख खिलाड़ियों का RR के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने RR के खिलाफ 11 पारियों में 160.64 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन का रहा है। निकोलस पूरन ने CSK के खिलाफ 10 पारियों में 25.00 की औसत और 140.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64* रन रहा है। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 8.28 की इकॉनमी से RR के खिलाफ 11 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

स्टेडियम 

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े 

RR ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में 58 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 37 मैच में जीत और 21 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। इस मैदान पर RR का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है। दूसरी तरफ LSG ने इस मैदान पर 2 में से 1 मैच जीते हैं और 1 में हार का सामना किया है। LSG का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 173 रन का रहा है।