NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: GT ने KKR को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: GT ने KKR को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: GT ने KKR को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 21, 2025
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रन से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की।

    ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में GT ने पहले खेलते हुए 198/3 जा स्कोर बनाया।

    जवाब में चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए KKR की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 159/8 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला 

    GT से साई सुदर्शन (52) और शुभमन गिल (90) की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद जोस बटलर ने 23 गेंदों पर 41 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज (1) और सुनील नरेन (17) के विकेटों के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (50) ने संघर्ष किया, लेकिन KKR को जीत नहीं दिला सके।

    सुदर्शन 

    सुदर्शन ने इस सीजन में लगाया अपना 5वां अर्धशतक

    सुदर्शन ने पावरप्ले के दौरान वैभव अरोड़ा के ओवर में 2 बेहतरीन चौके लगाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए। उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और एक छोर संभाले रखा।

    मौजूदा सीजन में अपनी बेहतरीन लय जारी रखते हुए सुदर्शन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    उन्होंने गिल के साथ मिलकर 114 रन की साझेदारी की।

    आंकड़े 

    IPL 2025 में सुदर्शन ने पूरे किए अपने 400 रन 

    सुदर्शन इस सीजन में 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 8 पारियों में 52.12 की औसत और 152.18 की स्ट्राइक रेट के साथ 417 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।

    IPL करियर में सुदर्शन ने अब तक 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 48.36 की औसत और 142.67 की स्ट्राइक रेट से 1,451 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।

    गिल 

    अपने शतक से चूके गिल 

    गिल ने पारी का 7वां ओवर करने आए मोईन अली के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की।

    उन्होंने पावरप्ले की समाप्ती के अगले ही ओवर में 1 छक्का और 2 चौके लगाए। उन्होंने 34 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    तेजी से बल्लेबाजी करते हुए गिल 50 गेंदों पर 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने सुदर्शन (52) के साथ मिलकर 114 रन की बड़ी साझेदारी भी निभाई।

    रहाणे 

    रहाणे ने लगाया अर्धशतक

    लक्ष्य का पीछा करते हुए रहाणे ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की।

    KKR के कप्तान रहाणे ने अपने IPL करियर का 33वां अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया।

    वह वाशिंगटन सुंदर की वाइड गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 500 चौके भी पूरे किए।

    ट्विटर पोस्ट

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    🚨 THE TABLE TOPPERS - GUJARAT TITANS 🚨 pic.twitter.com/Wd3M7B4cvH

    — Johns. (@CricCrazyJohns) April 21, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    हुंडई क्रेटा अप्रैल में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानिए शीर्ष-10 मॉडल  हुंडई मोटर कंपनी
    ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'जय हनुमान' से जुड़े भूषण कुमार, संभाली ये जिम्मेदारी  भूषण कुमार
    CBSE ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया; 93.66 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, यहां देखें CBSE
    विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सभी खिलाड़ियों पर एक नजर  विराट कोहली

    IPL 2025

    RR के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  राजस्थान रॉयल्स
    RCB बनाम PBKS: टिम डेविड ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: PBKS ने RCB को हराते हुए अपनी 5वीं जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  पंजाब किंग्स
    RCB की हार के बावजूद टिम डेविड बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए उनके आंकड़े  टिम डेविड

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025: KKR ने SRH को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    KKR बनाम SRH: कामिंदु मेंडिस ने दोनों हाथों से की गेंदबाजी, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: वैभव अरोड़ा ने SRH के खिलाफ झटके 3 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL इतिहास में SRH की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT ने RCB को 8 विकेट से हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: जोस बटलर ने RCB के खिलाफ लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे'  जोस बटलर
    IPL 2025 को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौटा ये स्टार खिलाड़ी IPL 2025
    IPL 2025: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: RR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025, PBKS बनाम RCB: बारिश के कारण 14 ओवर का हुआ मुकाबला, जानिए और बदलाव इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025