NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: शुभमन गिल KKR के खिलाफ शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: शुभमन गिल KKR के खिलाफ शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    गिल ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: शुभमन गिल KKR के खिलाफ शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 21, 2025
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 90 रन की बेहतरीन पारी खेली।

    यह उनके IPL करियर का 23वां और मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। वह अपने IPL करियर के 5वें शतक से चूक गए।

    उनकी पारी की मदद से GT ने पहले खेलते हुए 198/3 का स्कोर बनाया।

    आइए गिल की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही गिल की पारी 

    गिल ने पारी का 7वां ओवर करने आए मोईन अली के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की।

    उन्होंने पावरप्ले की समाप्ती के अगले ही ओवर में 1 छक्का और 2 चौके लगाए। उन्होंने 34 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    तेजी से बल्लेबाजी करते हुए गिल 50 गेंदों पर 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए।

    इस बीच उन्होंने सुदर्शन (52) के साथ मिलकर 114 रन की बड़ी साझेदारी भी निभाई।

    आंकड़े 

    शानदार रहा है गिल का IPL करियर

    गिल ने 2018 में अपना IPL डेब्यू किया था।

    वह अब तक 111 मैच खेले हैं, जिसकी 108 पारियों में 38.27 की औसत और 137.05 की स्ट्राइक रेट से 3,521 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है।

    अब तक के IPL करियर में उन्होंने 100 से अधिक छक्के भी लगाए हैं।

    जानकारी

    मौजूदा सीजन में गिल ने पूरे किए अपने 300 रन 

    गिल ने IPL 2025 में अब तक 8 पारियों में 43.57 की उम्दा औसत और 153.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 305 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 90 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    IPL 2025

    IPL इतिहास में एक मैदान पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीमों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: RR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    RR के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  राजस्थान रॉयल्स

    शुभमन गिल

    वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  वनडे क्रिकेट
    वनडे क्रिकेट में 50 से अधिक का रहा है इन भारतीय बल्लेबाजों का औसत  भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का एक और डीपफेक वीडियो वायरल, शुभमन गिल पर कर रहे हैं टिप्पणी विराट कोहली
    दलीप ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे प्रसिद्ध कृष्णा, कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: MI बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, PBKS बनाम RCB: बारिश के कारण 14 ओवर का हुआ मुकाबला, जानिए और बदलाव इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारी पर एक नजर  चैंपियंस ट्रॉफी
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: जीते हुए मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 50 से अधिक शतक रोहित शर्मा
    चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  चैंपियंस ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025