Page Loader
IPL 2025 नीलामी: आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा 
आशुतोष शर्मा का प्रदर्शन IPL 2024 में शानदार था (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा 

संपादन Manoj Panchal
Nov 24, 2024
10:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में युवा सनसनी आशुतोष शर्मा को 3.80 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया हुआ था। आशुतोष को पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने PBKS के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।

करियर

कैसा रहा है आशुतोष का IPL करियर?

आशुतोष ने IPL 2024 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 11 मैच की 9 पारियों में 27 की औसत से 189 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 167.25 की रही थी। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन रहा था। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 26 मैच खेले हैं और इसकी 23 पारियों में 187.07 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए हैं। IPL 2025 में इस युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी।

टीम

कैसी है दिल्ली की टीम?

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। इस नीलामी में दिल्ली ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वे इस बार टीम की कप्तानी कर सकते हैं।