NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    पूरन के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 03, 2025
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 4 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

    इस मैच में LSG की टीम अपने अनुभवी बल्लेबाज निकोलस पूरन से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी। हालांकि, MI की चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी के सामने उनकी डगर आसान नहीं रहने वाली है।

    इस बीच पूरन का MI के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2025

    IPL 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पूरन 

    IPL 2025 में पूरन जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 3 पारियों में 63.00 की औसत और 219.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 189 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 75 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    LSG टीम प्रबंधन ने उन्हें इस सीजन में नंबर-3 पर मौका दिया, जिसमें उन्होंने निरंतर रन बनाए हैं। वह अपने दम पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।

    MI 

    MI के खिलाफ पूरन का प्रदर्शन 

    पूरन ने MI के खिलाफ 9 मैच की 8 पारियों में 34.17 की औसत और 176.72 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है।

    वह MI के खिलाफ 1 पारी में शून्य पर आउट हुए हैं और 2 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।

    आखिरी बार IPL 2024 के मुकाबले में पूरन ने MI के खिलाफ 29 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी।

    आमना-सामना 

    MI के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ पूरन के आंकड़े 

    पूरन को ट्रेंट बोल्ट से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस आक्रामक बल्लेबाज ने बोल्ट के खिलाफ 9 गेंदों में 19 रन बनाए हैं। इस बीच बोल्ट ने उन्हें 1 बार आउट किया है।

    नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर दीपक चाहर ने पूरन को 1 बार आउट किया है।

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ पूरन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए हैं। इस बीच MI के कप्तान ने 1 बार उनका विकेट लिया है।

    आंकड़े

    IPL में अपने 2,000 रन पूरे करने के करीब हैं पूरन 

    पूरन ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR)के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 79 मुकाबले खेले हैं। इसकी 76 पारियों में उन्होंने 33.76 की औसत और 166.50 की स्ट्राइक रेट से 1,958 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है।

    पूरन LSG से पहले पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और MI की टीम का भी हिस्सा रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    निकोलस पूरन
    क्रिकेट समाचार
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- सभी सीमाएं लांघ रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    IPL 2025

    IPL 2025: स्टार्क बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', SRH के खिलाफ ऐसे दिलाई DC को जीत  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: नितीश राणा ने लगाया अपना सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े नितीश राणा
    IPL 2025: RR ने CSK को रोमांचक मुकाबले में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  चेन्नई सुपरकिंग्स

    निकोलस पूरन

    निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी से इस्तीफा दिया क्रिकेट समाचार
    डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने लगातार दूसरी बार जीता टी-10 लीग का खिताब सुरेश रैना
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा आईपीएल समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: RR बनाम CSK मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL: इन बल्लेबाजों ने किसी एक टीम के खिलाफ लगाए हैं 2 या उससे अधिक शतक IPL रिकॉर्ड्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    IPL 2025: ऋषभ पंत बने लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान, संजीव गोयनका ने किया ऐलान ऋषभ पंत
    IPL 2025: सुरक्षा कारणों से KKR बनाम LSG मैच की बदल सकती है तारीख इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025