
IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सफर समाप्त हो चुका है।
पैट कमिंस की कप्तानी में पिछली बार फाइनल में पहुंचे वाली SRH इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी।
टीम ने इस संस्करण में खले गए अपने 14 मैचों में से में 6 मैच जीते और 7 में हार (बेनतीजा-1) झेली।
SRH के इस अभियान में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अच्छा प्रदर्शन किया। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
IPL 2025 में कैसा रहा हेड का प्रदर्शन?
IPL 2025 में हेड अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।
वह 13 मैचों की 12 पारियों में 31.17 की औसत और 162.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 374 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन का रहा है।
इस सीजन में उन्होंने कुल 50 चौके और 15 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने पूरे संस्करण में कुल 230 गेंदों का सामना किया है।
उपलब्धि
हेड ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए थे 4,000 रन
हेड ने संस्करण के दूसरे और SRH के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 67 रन की पारी खेलते हुए खास उपलब्धि अपने नाम की थी।
उन्होंने अपने टी-20 करियर के 147वें मैच में 4,000 रन भी पूरे किए थे।
उनके अब 159 मैचों की 154 पारियों में 31.45 की औसत और 149.60 की स्ट्राइक रेट से 4,310 रन हो गए हैं। इसमें 2 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन का रहा है।
करियर
कैसा रहा है हेड का IPL करियर?
हेड ने अपना पहला IPL मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ साल 2016 में खेला था।
वह अब तक 38 मुकाबलों की 37 पारियों में 34.72 की औसत से 1,146 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान हेड की स्ट्राइक रेट 170.06 की रही है।
उनके बल्ले से 8 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन रहा है।
उन्होंने 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
सफर
कैसा रहा SRH का सफर?
SRH ने संस्करण की शुरुआत और अंत धमाकेदार अंदाज में किया, लेकिन बीच में टीम ने लय खो दी।
वह 14 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर पाई और 7 में उसे हार मिली। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला।
SRH ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पहले मैच में IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर (286/6) और आखिरी मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (278/3) बनाया।
SRH ने 13 अंक (-0.241) के साथ सफर समाप्त किया।