LOADING...
IPL 2025: देवदत्त पडिक्क्ल के RCB के लिए 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्क्ल ने RCB के लिए पूरे किए 1,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: देवदत्त पडिक्क्ल के RCB के लिए 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Apr 13, 2025
07:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस दौरान बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। पारी का 37वां रन बनाते ही उनके IPL में RCB के लिए 1,000 रन पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

उपलब्धि

RCB के लिए कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन 

पडिक्कल RCB के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय होने के साथ कुल 7वें खिलाड़ी हैं। RCB के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2011 में यह कारनामा किया था। वह इस टीम के लिए सर्वाधिक (8,252) रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस सूची में एबी डिविलियर्स (4,491) दूसरे, क्रिस गेल (3,163) तीसरे, फाफ डु प्लेसिस (1,636) चौथे, ग्लेन मैक्सवेल (1,266) 5वें और जैक कैलिस (1,132) छठे नंबर पर हैं।

करियर

कैसा रहा है पडिक्क्ल का IPL करियर?

24 वर्षीय पडि्डकल ने अपना IPL डेब्यू सितंबर, 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह 70 मैच खेल चुके हैं। वह 70 पारियों में 25.04 की औसत और 124.31 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,678 रन बना चुके हैं। लीग में उनके नाम 180 चौके और 48 छक्के दर्ज हैं। उनका इस लीग में उच्चतम स्कोर 101 रन का है। इसके अलावा वह 9 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

जानकारी

इन टीमों का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं पडिक्कल

पडिक्कल IPL में RR की ओर से 28 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से 637 रन बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का भी प्रतिनिधित्व किया है। वह 7 मैचों में केवल 38 रन बनाने में सफल् रहे हैं।