Page Loader
IPL 2025 की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट 
अगले 3 सीजन की तारीखों का ऐलान हो गया है (तस्वीर: फाइल एक्स/@IPL)

IPL 2025 की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट 

Nov 22, 2024
09:22 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2025 का आगाज 14 मार्च से होने जा रहा है। फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। IPL 2026 और IPL 2027 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। 2026 सीजन का आगाज 15 मार्च से होगा और 31 मई तक चलेगा। 2027 सीजन का पहला मैच 14 मार्च को शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

रिपोर्ट्स

कितने मैच खेले जाएंगे?

ईएसपीएन-क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार सभी टीमों को एक मेल भेजा गया है। इसी मेल में IPL की तारीखों का विंडो बताया गया है। IPL 2025 के सीजन में 74 मैच होंगे, जो पिछले 3 सीजन के बराबर हैं। बता दें कि 2025 और 2026 के IPL सीजन में 84 मैच खेले जाने वाले थे। इसके अलावा 2027 के सीजन में 94 मैच होने थे। हालांकि, ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है।

नीलामी

नीलामी को लेकर जानकारी 

भारत के 48 और 272 अंतरराष्ट्रीय कैप्ड खिलाड़ी 24 और 25 नवंबर को नीलामी में नजर आएंगे। पिछले IPL सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड भारतीयों में 152 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जो पिछले IPL का हिस्सा थे, उनमे 3 खिलाड़ी निलामी में होंगे। 965 भारतीय और 104 अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी नीलामी में होंगे। नीलामी में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बड़े नाम नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी के पास 641.5 करोड़ रुपये हैं।

विदेशी खिलाड़ी

विदेशी खिलाड़ी खेलने को तैयार 

सभी 10 फ्रेंचाइजी को इस मेल में बड़ा बढ़ावा मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर पूर्ण सदस्य देशों के विदेशी खिलाड़ियों को अगले 3 सालों तक IPL में खेलने के लिए उनके व्यक्तिगत बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम शामिल नहीं है, जिसके खिलाड़ी दोनों देशों की सरकारों के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से IPL में नहीं खेल पा रहे हैं।

खिलाड़ी

IPL 2025 के लिए किस देश के कितने खिलाड़ी होंगे?

IPL 2025 की बड़ी नीलामी में जिम्बाब्वे के 8, वेस्टइंडीज के 33, USA के 10, UAE के 1, श्रीलंका के 29, दक्षिण अफ्रीका के 91, स्कॉटलैंड के 2, न्यूजीलैंड के 39, नीदरलैंड के 12, इटली के 1, आयरलैंड के 9, इंग्लैंड के 52, कानाडा के 4, बांग्लादेश के 13, ऑस्ट्रेलिया के 76 और अफगानिस्तान के 29 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। नीलामी के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच जारी रहेगा।