Page Loader
IPL 2025: पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, इनकी हुई टीम से छुट्टी 
संजय बांगर अब पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा नहीं हैं

IPL 2025: पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, इनकी हुई टीम से छुट्टी 

Sep 26, 2024
04:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव कर रही है। इसी क्रम में कोचिंग स्टाफ से ट्रेवर बेलिस और संजय बांगर की छुट्टी कर दी गई है। बेलिस को साल 2023 में PBKS का हेड कोच बनाया गया था। संजय PBKS के क्रिकेट डेवलपमेंट के हेड कोच थे। कुछ दिन पहले ही रिकी पोंटिंग को PBKS का हेड कोच बनाया गया था। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

सफर

अनिल कुंबले की जगह आए थे बेलिस

बेलिस अनिल कुंबले की जगह टीम में आए थे। कुंबले 2020 से 2022 तक टीम के मुख्य कोच थे। बांगर को दिसंबर 2023 में फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा गया था। इससे पहले भी वह पंजाब के साथ थे। वह साल 2014 से 2016 तक टीम हेड कोच थे। उसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था। PBKS एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में उनकी टीम में हमेशा बदलाव होती रहती है।

कोच

लगातार अपने कोच बदलती आई है PBKS 

बेलिस पिछले 2 संस्करण में टीम के साथ मौजूद थे और उनके कार्यकाल में PBKS की टीम IPL 2023 में आठवें और IPL 2024 में नौवें स्थान पर रही थी। PBKS ने निरंतर अपने कोच बदले हैं। IPL 2017 में PBKS वीरेंद्र सहवाग की कोचिंग में और 2018 में ब्रेड हॉज की कोचिंग में खेली थी। इसके बाद माइक हसन और कुंबले भी टीम के कोच रह चुके हैं।

प्रदर्शन 

IPL 2024 में कुछ खास नहीं कर पाई थी PBKS 

IPL 2024 में PBKS की टीम 10 अंको के साथ (-0.353) तालिका में 9वें स्थान पर रही थी। यह लगातार 10वां ऐसा सीजन रहा, जिसमें PBKS की टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। विशेष रूप से 2014 में आखिरी बार PBKS लीग स्टेज से आगे बढ़ी थी। उस सीजन में जॉर्ज बेली की कप्तानी में टीम उपविजेता रही थी। इसके अलावा 2008 में PBKS की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी।

रिकी पोटिंग

पोटिंग दिल्ली के भी रह चुके हैं कोच 

पोंटिंग का IPL के कोचिंग में काफी अनुभवी है। लीग में वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रह चुके हैं। पोंटिंग की देखरेख में DC की टीम 2019, 2020 और 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। IPL 2020 में DC पहली बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। हालांकि, पोटिंग अभी किसी टीम को अपनी कोचिंग में ट्रॉफी नहीं दिला पाए हैं।