Page Loader
IPL 2025 नीलामी: एडम जैम्पा और राहुल चाहर पर इन टीमों ने खर्च किए करोड़ों रुपये 
राहुल चाहर पर करोड़ों रुपये खर्च हुए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: एडम जैम्पा और राहुल चाहर पर इन टीमों ने खर्च किए करोड़ों रुपये 

संपादन Manoj Panchal
Nov 24, 2024
09:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राहुल चाहर और एडम जैम्पा को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज जैम्पा को SRH ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। चाहर को फ्रेंचाइजी ने 3.20 करोड़ रुपये दिए। जैम्पा IPL 2024 में एक भी मैच नहीं खेले थे। उससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा थे। चाहर IPL 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा थे।

करियर

कैसा रहा है दोनों का IPL करियर?

चाहर ने अब तक 78 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.54 की औसत से 75 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.72 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/27 का रहा है। जैम्पा ने अब तक IPL में 20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 19.24 की उम्दा औसत के साथ 29 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.99 की रही है। जैम्पा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है।

टीम

SRH की टीम में ये खिलाड़ी शामिल

नीलामी से पहले SRH ने अपने कप्तान पैट कमिंस को रिटेन किया था। उनकी कप्तानी में SRH की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी। कमिंस के साथ-साथ SRH ने अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेडी और ट्रेविस हेड को भी अपने साथ बरकरार रखा था। इस नीलामी में SRH ने ईशान किशन को भी टीम में शामिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा भी SRH के लिए खेलेंगे।