Page Loader
IPL 2025 नीलामी: नितीश राणा को 4.20 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा 
नितीश राणा के आंकड़े IPL में कमाल के हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: नितीश राणा को 4.20 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा 

Nov 25, 2024
04:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय खिलाड़ी नितीश राणा को 4.20 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम हिस्सा था। हालांकि, उन्होंने केवल 2 ही मुकाबले खेले थे। नितीश को IPL 2025 के लिए KKR ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है नितीश का IPL करियर?

नितीश KKR के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL खेल चुके हैं। उन्हें IPL 2024 में सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था। अब तक उन्होंने 107 मैच खेले हैं। इसकी 101 पारियों में 28.65 की औसत से 2,636 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। नितीश ने 135.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। IPL 2025 में यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा।

टीम

RR ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले RR ने कप्तान संजू सैमसन को रिटेन किया था। सैमसन के अलावा टीम ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा को भी बरकरार रखा था। टीम ने युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज किया है। RR ने सैमसन और जायसवाल दोनों को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा पराग (14 करोड़), जुरेल (14 करोड़), हेटमायर (11 करोड़) और संदीप (4 करोड़) पर भी खूब पैसा खर्च किया है।