Page Loader
IPL 2025: केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा 
केएल राहुल अनुभवी बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा 

Nov 24, 2024
05:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा है। राहुल ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर चुके इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया था। राहुल पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए भी खेल चुके हैं।

करियर

कैसा रहा है राहुल का IPL करियर?

राहुल ने अब तक 132 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 45.46 की औसत और 134.60 की स्ट्राइक रेट से 4,683 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन रहा है। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मुकाबले खेले थे और इसकी 14 पारियों में 136.12 की स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे। IPL 2025 में राहुल दिल्ली के कप्तान भी बन सकते हैं।

रिटेन

दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन 

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये)और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। DC की टीम ने सबको चौंकाते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया था। पंत इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 से खेल रहे थे। इस बार पंत रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिके हैं।।