Page Loader
IPL 2025 नीलामी: जोश हेजलवुड को RCB ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि
आखिरी बार 2023 में RCB से खेले थे हेजलवुड (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: जोश हेजलवुड को RCB ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि

Nov 24, 2024
08:10 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आखिरी बार IPL 2023 में RCB की टीम से खेले थे। बता दें कि हेजलवुड अब तक लीग में सिर्फ 4 सीजन में ही खेल सके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

करियर 

अब तक हेजलवुड ने खेले हैं कुल 27 मैच

हेजलवुड ने IPL करियर का पहला मैच साल 2020 में खेला था। उन्होंने 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 23.14 की औसत से 35 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.06 की रही है। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो वह 4/25 की रही है। हेजलवुड ने IPL 2023 के सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले, जिसमें 3 ही विकेट लिए थे। उन्हें 2024 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिल सका था।

रिटेन 

RCB ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़, पाटीदार को 11 करोड़ और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। दूसरी तरफ RCB ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।