Page Loader
IPL 2025 नीलामी: जोस बटलर पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम ने खरीदा 
जोस बटलर IPL के स्टार खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: जोस बटलर पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम ने खरीदा 

Nov 24, 2024
04:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस (GT) ने खरीदा है। उन्हें आज (24 नवंबर) की बड़ी नीलामी में खरीदा गया है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया था। बटलर पहले RR और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL में खेल चुके हैं।

करियर

ऐसा रहा है बटलर का IPL करियर

बटलर ने अपना पहला IPL मुकाबला 2016 में खेला था। उन्होंने अब तक 107 मुकाबले खेले हैं। इसकी 106 पारियों में 12 बार नाबाद रहते हुए 3,582 रन बनाए हैं। उनकी औसत 38.11 की रही है। उन्होंने 147.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 7 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। IPL 2024 में बटलर ने 11 मैच में 359 रन बनाए थे। ऐसे में IPL 2025 इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें होंगी।

रिटेन

GT ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले GT ने राशिद खान को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ GT ने शुभमन गिल (16.5 करोड़ रुपये), साई सुदर्शन (8.5 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये) और शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। गिल टीम के कप्तान बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर के रूप में बड़े खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। इस नीलामी में टीम ने कगिसो रबाडा को भी खरीदा है।