Page Loader
IPL 2025 नीलामी: जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
जोफ्रा आर्चर IPL 2025 में अच्छा करना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

Nov 24, 2024
08:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। चोटिल होने के कारण आर्चर IPL 2024 में नहीं खेल पाए थे। IPL 2023 में भी आर्चर सिर्फ 5 मुकाबला खेले थे। वह मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे।

करियर

कैसा रहा है आर्चर का IPL करियर?

आर्चल MI के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक 40 मुकाबले खेले हैं। इसकी 40 पारियों में 24.39 की औसत से 48 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.43 की रही है। आर्चर का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। IPL 2025 में यह खिलाड़ी चोट से बचकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।

टीम 

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले RR ने कप्तान संजू सैमसन को रिटेन किया था। सैमसन के अलावा टीम ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा को भी बरकरार रखा था। टीम ने युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज किया है। RR ने सैमसन और जायसवाल दोनों को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा पराग (14 करोड़), जुरेल (14 करोड़), हेटमायर (11 करोड़) और संदीप (4 करोड़) पर भी खूब पैसा खर्च किया है।