NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: कम कीमत में बिके इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित
    अगली खबर
    IPL 2024: कम कीमत में बिके इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित
    PBKS के शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी छाप (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: कम कीमत में बिके इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित

    लेखन अंकित पसबोला
    May 27, 2024
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नाम किया।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया।

    हर बार की तरह इस संस्करण में भी कुछ नए खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।

    इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने कम कीमत के होने के बावजूद अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

    आइए ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    शशांक सिंह 

    IPL 2024 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने शशांक सिंह को 20 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस में खरीदा था।

    इस बल्लेबाज ने 14 पारियों में 44.25 की औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 354 रन बनाए। वह अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने इस संस्करण में 68* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक भी लगाए।

    उन्होंने कुछ मैच जिताऊ पारी भी खेली और टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे।

    #2 

    जैक फ्रेजर-मैक्गर्क 

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2024 के लिए जैक फ्रेजर-मैक्गर्क को 50 लाख रुपये में लुंगी एनगिडी की जगह अपने साथ जोड़ा था।

    फ्रेजर-मैक्गर्क ने सीजन में 9 मैचों में 36.66 की औसत से 330 रन बनाए। इसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। इन अर्धशतकों में से 3 तो उन्होंने केवल 19 या उससे कम गेंदों में पूरे किए हैं।

    उन्होंने 234.04 की आश्चर्यजनक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार भी जीता है।

    #3 

    साई सुदर्शन 

    गुजरात टाइटंस (GT) ने साई सुदर्शन को IPL 2022 से पहले 20 लाख रुपये में खरीदा था। तब से वह इस टीम में रिटेन होते आए हैं।

    IPL 2024 में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 12 मैचों में 47.90 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 527 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए। वह अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    #4 

    नितीश रेड्डी 

    SRH ने IPL 2023 की नीलामी में नितीश रेड्डी को 20 लाख रुपये में खरीदा और IPL 2024 में रिटेन किया था।

    IPL 2023 में डेब्यू करन के बाद वह कुछ खास नहीं कर सके थे।

    IPL 2024 में रेड्डी ने 15 मैच में 33.67 की औसत और 142.92 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे। गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

    उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी चुना गया है।

    #5 

    हर्षित राणा 

    IPL 2024 के लिए हर्षित राणा को KKR से 20 लाख रुपये मिले। इस युवा तेज गेंदबाज ने पॉवरप्ले ओवर्स के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी प्रभावित किया।

    हर्षित ने 13 मैचों में 20.15 की औसत और 9.08 की इकॉनमी रेट के साथ 19 विकेट अपने नाम किए।

    वह अपनी टीम से संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे।

    KKR की ओर से स्पिन गेंदबाजों में सिर्फ वरुण चक्रवर्ती ने हर्षित से ज्यादा 21 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    शशांक सिंह
    साई सुदर्शन

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में SRH और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024 में हर्षल पटेल ने चटकाए 24 विकेट, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन हर्षल पटेल
    IPL: PBKS के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पंजाब किंग्स
    IPL 2024, एलिमिनेटर: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    IPL 2024

    फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  फाफ डु प्लेसिस
    IPL में इन कप्तानों ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने पॉवरप्ले ओवर्स में पूरे किए अपने 100 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट

    शशांक सिंह

    IPL 2022: जानिए कौन हैं शशांक सिंह, जिन्होंने फर्ग्यूसन के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम KKR: शशांक सिंह ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    साई सुदर्शन

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025