NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
    IPL का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाना है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 13, 2024
    10:42 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

    पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

    कई नई प्रतिभाएं हर साल IPL में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक देती है।

    इस बार घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई अनकैप्ड खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

    आइए ऐसे ही 5 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #1

    समीर रिजवी (CSK)

    उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज समीर रिजवी को नीलामी में CSK ने 8.40 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया था।

    इसका कारण था कि रिजवी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ओर सबका ध्यान खींचा था।

    वह ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उनकी औसत 69.25 की थी। वह IPL नीलामी इतिहास में सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

    उनकी प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं।

    #2

    कुमार कुशाग्र (DC)

    IPL नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने झारखंड के युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    वह दक्षिण अफ्रीका में 2020 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

    नागालैंड के खिलाफ 2021-22 रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल में वह 266 रन बनाकर 250 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

    उन्होंने 11 टी-20 मुकाबलों में 117.64 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। उन पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

    #3

    शुभम दुबे (RR)

    घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करने वाले शुभम दुबे पर राजस्थान रॉयल्स (RR) 5.80 करोड़ रुपये का दांव लगाया था।

    इसका कारण था कि बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज दुबे का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने 7 मैचों में 73.66 की औसत से 221 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट अविश्वसनीय रूप से 187.28 की रही थी।

    दुबे क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 145 से अधिक रन बना चुके हैं।

    #4

    सुशांत मिश्रा (GT)

    घरेलू क्रिकेट में झारखंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को नीलामी में गुजरात टाइटंस (GT) ने 2.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था।

    सुशांत अभी टी-20 प्रारूप में नए हैं और उन्होंने केवल 4 ही मैच खेले हैं। हालांकि, सुशांत ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में 21.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए थे। इसमें 1 बार 4 विकेट हॉल शामिल था।

    ऐसे में उन पर सभी की नजरें होंगी।

    #5

    रॉबिन मिंज (GT)

    GT ने झारखंड के ही रॉबिन मिंज को भी 3.60 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया है।

    मिंज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण नीलामी से पहले ही GT की लिस्ट में शामिल थे।

    मिंज ने अभी झारखंड की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, लेकिन वह कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल खेल चुके हैं।

    हाल ही में मिंज के एक बाइक दुर्घटना का शिकार होने की खबर आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: पंजाब किंग्स 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने में है अव्वल, 5 बार किया ऐसा पंजाब किंग्स
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    IPL: पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज  पंजाब किंग्स
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को बनाया अपना नया कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद

    गुजरात टाइटंस

    गुजरात टाइटंस ने बनाया IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने साई सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक सीजन में लुटाए सबसे ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WPL 2024: RCB ने यूपी को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, जानिए मैच का हाल  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर IPL इतिहास में सर्वाधिक बार रहे हैं शीर्ष स्कोरर, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025