Page Loader
IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मुकाबलों से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव पहले मुकाबलों के लिए मुंबई का हिस्सा नहीं होंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मुकाबलों से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव

Mar 12, 2024
10:30 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शुरुआती 2 मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। MI को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलना है। अभी सूर्यकुमार नेशनक क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। ऐसे में आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

रिपोर्ट्स

अप्रैल में होगी वापसी- रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार अप्रैल के महीने में खेल के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। 1 अप्रैल को MI का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ है। दिसंबर 2023 में सूर्यकुमार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैर में चोट आई थी। वह उस सीरीज में टीम के कप्तान थे। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी। MI का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ 27 मार्च को है।

जर्मनी

सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे सूर्यकुमार 

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया था कि सूर्यकुमार स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। हाल ही में इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए कुछ वीडियो भी शेयर किए थे। हालांकि, बल्लेबाजी करते हुए उनके कोई भी फोटोज या वीडियो अभी तक साझा नहीं किए गए हैं। वह MI के कैंप का भी अभी हिस्सा नहीं बने हैं।

कप्तान

नए कप्तान के साथ नजर आएगी MI

MI इस सीजन नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ नजर आएगी। रोहित शर्मा अब टीम के कप्तान नहीं हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वह भी MI की ट्रेंनिग से नहीं जुड़े हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के दौरान वह पूरी तरह से फिट नहीं थे। आखिरी दिन तो रोहित मैदान पर भी नहीं उतरे थे। वह टीम से कब जुड़ेंगे इसको लेकर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

करियर

ऐसा रहा सूर्यकुमार का IPL करियर 

सूर्यकुमार ने IPL में अब तक 139 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.17 की औसत और 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3,249 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। वह 22 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है। IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 16 मैच खेले थे। 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 43.21 की औसत और 181.14 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बना दिए थे।