NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    SRH ने PBKS को दी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 19, 2024
    07:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराते हुए अपनी 8वीं जीत दर्ज की है।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214/5 का स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में SRH ने अभिषेक शर्मा (66) की पारी की मदद से 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    PBKS को अथर्व तायडे और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने 97 रन की साझेदारी करते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई।

    अथर्व 46 रन बनाकर आउट हुए जबकि प्रभसिमरन ने 71 रन बनाए। इनके अलावा राइली रूसो (49) और जितेश शर्मा (32*) ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में ट्रेविस हेड (0) के विकेट के बाद अभिषेक और राहुल त्रिपाठी (33) ने उम्दा पारी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (42) ने टीम को जीत दिलाई।

    प्रभसिमरन

    प्रभसिमरन ने लगाया अपना तीसरा IPL अर्धशतक 

    प्रभसिमरन ने मैच में 45 गेंद का सामना किया और 71 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 157.78 की रही। इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए अर्थव के साथ 97 रन और इसके बाद राइली रूसो के साथ 32 गेंद में 54 रन जोड़े।

    प्रभसिमरन को विजयकांत व्यासकांथ ने आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

    अभिषेक 

    अभिषेक ने खेली उम्दा पारी

    अभिषेक ने अपना जोरदार फॉर्म जारी रखते हुए मौजूदा सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया।

    वह 28 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। IPL 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 467 रन बनाए हैं।

    यह उनके IPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

    उनके IPL करियर में अब 60 मैचों में 155.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,359 रन बना लिए हैं।

    रिकॉर्ड

    अभिषेक ने विराट कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ा 

    इस सीजन में धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक ने अब तक 41 छक्के लगा लिए हैं। वह किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में RCB के विराट कोहली का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है, जिन्होंने IPL 2016 में 38 छक्के लगाए थे।

    दिलचस्प रूप से इस सीजन में भी कोहली 37 छक्के लगा चुके हैं और प्लेऑफ मुकाबलों में अभिषेक से आगे निकल सकते हैं।

    कमिंस 

    किसी एक सीजन में तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले कप्तान बने कमिंस 

    पैट कमिंस ने अपने 4 ओवर में 36 रन देते हुए 1 विकेट लिया। मौजूदा सीजन में कमिंस ने 13 मैचों में 32.00 की औसत से 15 विकेट ले लिए हैं।

    वह अब कप्तान के तौर पर किसी एक सीजन में संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

    उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की है, जिन्होंने 2019 में 15 ही विकेट लिए थे। शेन वॉर्न (19) और अनिल कुंबले (17) इस सूची में शीर्ष पर हैं।

    अंक तालिका

    SRH की टीम दूसरे पायदान पर पहुंची 

    SRH के अब अपने 14 मैचों के बाद 17 अंक (+0.414) हो गए हैं। SRH अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    PBKS की यह 9वीं हार रही। PBKS ने अपना सीजन 5 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहते हुए समाप्त किया है।

    PBKS से नीचे सिर्फ MI की टीम रही, जिसने सिर्फ 4 जीत हासिल की।

    KKR की टीम शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर
    रोस्टन चेज बने वेस्टइंडीज के नए टेस्ट कप्तान, क्रेग ब्रैथवेट की लेंगे जगह क्रिकेट वेस्टइंडीज
    'सितारे जमीन पर' को लेकर उठी बायकॉट की मांग तो आमिर खान ने उठाया ये कदम  आमिर खान
    रूस और यूक्रेन में युद्धविराम को लेकर पहली बार हुई सीधी बातचीत, क्या बन पाई सहमति? रूस समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: ईडन गार्डन स्टेडियम पर होगी KKR बनाम MI की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में CSK और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा 1 मैच का प्रतिबंध, जानिए कारण दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024

    IPL 2024: MI बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL में MI और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    एक IPL संस्करण में इन अनकैप्ड बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम GT: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, SRH प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी  सनराइजर्स हैदराबाद

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: PBKS ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL में किस टीम ने CSK के खिलाफ दर्ज की लगातार सबसे ज्यादा जीत? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: दीपक चाहर और मयंक यादव बचे हुए मैचों से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम KKR: शशांक सिंह ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शशांक सिंह
    IPL 2024: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025